बरकत बढ़ने के साथ घर में आएगी खुशहाली, दीपावली पर करें तुलसी से जुड़े ये उपाय

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजनीय माना गया है। पौराणिक मान्यता है कि तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। यदि कोई व्यक्ति लगातार आर्थिक तंगी से परेशान है तो तुलसी से जुड़े ये उपाय कर सकते हैं। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, यदि तुलसी के पौधे की नियमित पूजा की जाती है तो भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भक्त पर खुश होती है और करियर में सभी बाधाएं दूर कर देती है। ऐसे में दीपावली पर तुलसी से जुड़े ये उपाय जरूर करना चाहिए।

तुलसी जी के पास घी का दीपक जलाएं

दशहरे से देवउठनी एकादशी तक रोज शाम को तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना शुभ होता है। ऐसा करने से तुलसी माता प्रसन्न होती हैं। घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है धन की प्राप्ति होती है।

सुहाग का सामान

हर एकादशी के दिन तुलसी के पौधे पर सुहाग की चीजें जरूर चढ़ाना शुभकारी होता है। ऐसा करने से पति की उम्र लंबी होने के साथ-साथ परिवार में शांति आती है। सुहाग के सामान में चूड़ी, बिंदी, लाल चुनरी, सिंदूर, कुमकुम शामिल करना चाहिए।

गन्ने का रस

तुलसी के पौधे को गन्ने का रस चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे पर जल के साथ-साथ गन्ने का रस चढ़ाते हैं तो ऐसा करने से धन और सुख-शांति बनी रहती है। जीवन में खुशहाली आती है।

कच्चा दूध चढ़ाएं

तुलसी के पौधे पर कच्चा दूध चढ़ाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। गुरुवार और शुक्रवार को कच्चा दूध चढ़ाना चाहिए। तुलसी के पौधे पर दूध चढ़ाने से जीवन में दुख दर्द दूर होता है।



अन्य लेख

भारत को विशेष रुप से त्योहारों की भूमि के रूप में जाना जाता है। यह एक ऐसा देश है जहां आप पूरे साल विभिन्न धर्मों, विभिन्न समुदायों के विभिन्न त्यौहारों…
हरतालिका व्रत को हरतालिका तीज या फिर तीजा भी कहा जाता है। यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी आज मनाया जा रहा ह। इस दिन…
विश्वकर्मा की जयंती हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।। भगवान विश्वकर्मा ने ही भगवान शिव की त्रिशूल, लंका…
प्रतिवर्ष कार्तिक माह की अमावस्या के दिन हिंदू समाज में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. आलोक पर्व दीपावली भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय तथा उल्लासपूर्ण त्यौहार है. दीपावली…
आज (20 अक्टूबर) नवरात्रि का छठा दिन है। शक्तिपीठों की यात्रा के छठे पड़ाव पर हम आए हैं देवघर (झारखंड) की जय दुर्गा शक्तिपीठ। इसे हृदयपीठ भी कहते हैं, क्योंकि…
 सनातन परंपरा में नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा विशेष रूप से की जाती है। नवरात्र की आखिरी तिथि यानी नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा…
आज पापांकुशा एकादशी है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के शालग्राम रूप और श्रीकृष्ण की पूजा करने का विधान है। अगले दिन द्वादशी तिथि है। 15 जून, गुरुवार को द्वादशी…
 सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग गंगा स्नान करते हैं। इसके साथ ही जप-तप और दान भी होते हैं। किसी विशेष कार्य में…
 शरद पूर्णिमा पर इस साल 30 साल बाद चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू मान्यता के मुताबिक 28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण गजकेसरी योग में लगने जा रहा है। भारतीय समय…
Advt.