सावन आने से पहले घर ले आएं ये 11 चीजें, परिवार पर बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा

सावन का पवित्र महीना भोलेनाथ को अत्यंत प्रिय है। ऐसे में सभी श्रद्धालु इस पूरे महीने शिवजी की विधि-विधान से पूजा और व्रत करते हैं। मान्यता है की श्रद्धा भाव से शिवजी को केवल एक लोटा जल चढ़ाने से भी उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। वहीं, अगर आप इस सावन के शुरू होने से पहले कुछ पवित्र चीजें घर ले आएं, तो इससे अत्यंत शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, इन चीजों को घर में रखने से भोलेनाथ की कृपा परिवार के सदस्यों पर भी बनी रहती है और आसपास से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। साथ ही, घर में वास्तु दोष नहीं लगता है और सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं। ऐसे में आइए विस्तार से जानें की सावन आने से पहले कौन-कौन सी चीजें घर लाना शुभ होता है।

सावन आने से पहले घर ले आएं ये 11 चीजें
  • रुद्राक्ष : मान्यता है कि घर में रुद्राक्ष रखना बहुत शुभ होता है। लेकिन इसके लिए असली रुद्राक्ष घर में रखना आवश्यक होता है। वास्तु गुरु मान्या बताती हैं कि ऐसा करने से भोलेनाथ बेहद प्रसन्न होते हैं। साथ ही, उनकी कृपा परिवार के सदस्यों पर बनी रहती है और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।
  • पारद शिवलिंग : सावन का पावन महीना आने से पहले आप घर पर पारद शिवलिंग लाकर स्थापित कर सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती है।
  • डमरू : सावन में घर में डमरू रखना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में आप सावन से पहले डमरू घर में लाकर रख सकते हैं। इसकी पवित्र ध्वनि से घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है।
  • त्रिशूल : सावन शुरू होने से पहले अपने सामर्थ्य अनुसार आप छोटा सा चांदी या तांबे का त्रिशूल घर में लाकर रख सकते हैं। मान्यता है कि इसे घर के मंदिर या मुख्य द्वार पर लगाने से बुरी शक्तियों से परिवार की रक्षा होती है।
  • चांदी का बेलपत्र : सावन के महीने में शिवजी को बेलपत्र अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन अगर प्रतिदिन ऐसा करना संभव न हो तो चांदी का बेलपत्र लेकर शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने कुबेर देवता की कृपा प्राप्त होती है। यदि चांदी का बेलपत्र लाना संभव न हो तो आप तांबा या पीतल का बेलपत्र भी शिवजी पर चढ़ा सकते हैं।
  • तांबे का पात्र : सावन आने से पहले आप घर तांबे का बर्तन लाकर रख सकते हैं क्योंकि, तांबे के लोटे से जल चढ़ाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शिवजी प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-शांति के संयोग बनते हैं।
  • गंगाजल : वास्तु गुरु मान्या के अनुसार, गंगाजल को सबसे पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि घर में गंगाजल रखने से दरिद्रता दूर होती है। साथ ही, सावन के महीने में शिवलिंग का पवित्र गंगाजल से जरूर अभिषेक करना चाहिए।
  • भस्म या विभूती : मान्यता है कि शिवजी को भस्म बहुत प्रिय है और यह उनका प्रिय श्रृंगार है। थोड़ा सा भस्म पूजा घर में रखने से घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। साथ ही, परिवार का माहौल शांतिपूर्ण बना रहता है।
  • बेलपत्र का पौधा : शिवजी को बेलपत्र अत्यंत प्रिय है। ऐसे में आप सावन से पहले घर में बेलपत्र का पौधा लगा सकते हैं और सावन के दौरान उनकी पूजा में बेलपत्र जरूर प्रयोग करें। ऐसा करने से शिवजी के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त हो सकती है।
  • चांदी का कड़ा : भगवान शिव अपने हाथ और पैरों में कड़ा धारण करते हैं। ऐसे में अगर संभव हो तो सावन शुरू होने से पहले अपने घर में चांदी का एक छोटा सा कड़ा जरूर लाकर रखें। इसे घर में रखने से नकारात्मकता दूर होती है और घर माहौल हमेशा सकारात्मक बना रहता है।
  • चांदी के नंदी : घर में शिवजी के साथ नंदी भगवान को रखना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में आप चांदी के नंदी भी घर ला सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष दूर होता है और आर्थिक तंगी भी धीरे-धीरे कम हो सकती है। लेकिन अगर चांदी के नंदी लाना संभव न हो तो इसकी बजाए आप पतील, तांबे या पत्थर के नंदी लाकर रख सकते हैं।

वास्तु गुरु मान्या कहती हैं की अगर इन चीजों को घर लाना संभव न हो, तो ऐसे में निराश न हों। आप पूजा के समय आंखें बंद करके मन में ही इन चीजों को भगवान शिव को अर्पित कर सकते हैं। क्योंकि, शास्त्रों में मानसिक पूजा का बहुत खास महत्व बताया गय है। कहते हैं की शिवजी भाव के भूके होते हैं, वो आपकी मानसिक भेंट को भी स्वीकार कर लेंगे और आप पर उनकी कृपा बनी रहेगी।

अन्य लेख

भारत को विशेष रुप से त्योहारों की भूमि के रूप में जाना जाता है। यह एक ऐसा देश है जहां आप पूरे साल विभिन्न धर्मों, विभिन्न समुदायों के विभिन्न त्यौहारों…
हरतालिका व्रत को हरतालिका तीज या फिर तीजा भी कहा जाता है। यह व्रत भाद्रपद मास के शुक्‍ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी आज मनाया जा रहा ह। इस दिन…
विश्वकर्मा की जयंती हर साल कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है। इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है।। भगवान विश्वकर्मा ने ही भगवान शिव की त्रिशूल, लंका…
प्रतिवर्ष कार्तिक माह की अमावस्या के दिन हिंदू समाज में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. आलोक पर्व दीपावली भारत का सर्वाधिक लोकप्रिय तथा उल्लासपूर्ण त्यौहार है. दीपावली…
आज (20 अक्टूबर) नवरात्रि का छठा दिन है। शक्तिपीठों की यात्रा के छठे पड़ाव पर हम आए हैं देवघर (झारखंड) की जय दुर्गा शक्तिपीठ। इसे हृदयपीठ भी कहते हैं, क्योंकि…
 सनातन परंपरा में नवरात्र के दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा विशेष रूप से की जाती है। नवरात्र की आखिरी तिथि यानी नवमी को मां सिद्धिदात्री की पूजा…
आज पापांकुशा एकादशी है। इस तिथि पर भगवान विष्णु के शालग्राम रूप और श्रीकृष्ण की पूजा करने का विधान है। अगले दिन द्वादशी तिथि है। 15 जून, गुरुवार को द्वादशी…
 सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस दिन लोग गंगा स्नान करते हैं। इसके साथ ही जप-तप और दान भी होते हैं। किसी विशेष कार्य में…
 शरद पूर्णिमा पर इस साल 30 साल बाद चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। हिंदू मान्यता के मुताबिक 28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण गजकेसरी योग में लगने जा रहा है। भारतीय समय…
Advt.