मेष राशि के जातकों को उत्पन्ना एकादशी की तिथि पर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। इसके बाद गुड़, चिक्की और मूंगफली का दान करें। इस उपाय को करने से लाभ मिलता है।
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए मिथुन राशि के जातकों को उत्पन्ना एकादशी की तिथि पर विधि-विधान से पूजा करने के बाद गाय माता को हरा चारा खिलाना चाहिए। आप गौशाला में धन का दान भी कर सकते हैं।
कर्क राशि के जातकों को उत्पन्ना एकादशी की तिथि पर विधिपूर्वक विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान विष्णु मंत्र का जाप भी करें। पूजा पूरी करने के बाद गरीबों को सफेद ऊनी चादर दान करें।
सिंह राशि के जातकों को भगवान नारायण की कृपा पाने के लिए उत्पन्ना एकादशी की तिथि पर गुड़ और शहद का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से मंगल दोष का प्रभाव कम हो जाता है।
कन्या राशि के जातकों को श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद पाने के लिए उत्पन्ना एकादशी की तिथि पर गरीबों को मौसमी फल और सब्जियां दान करनी चाहिए।
तुला राशि के जातकों को उत्पन्ना एकादशी की तिथि पर चावल, चीनी, मिठाई और सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए। इससे कुंडली में शुक्र मजबूत होता है।
वृश्चिक राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उत्पन्ना एकादशी की तिथि पर लाल रंग के कपड़े का दान करना चाहिए। आप लाल वस्तु का दान भी कर सकते हैं।
उत्पन्ना एकादशी की तिथि पर धनु राशि के जातकों को चने की दाल, बेसन, हल्दी आदि चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से परिवार में खुशियां आती हैं।
मकर राशि के लोगों को भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उत्पन्ना एकादशी की तिथि पर काले तिल, जौ और भूरे चावल का दान करना चाहिए।
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उत्पन्ना एकादशी की तिथि पर कुंभ राशि के जातकों को साबुत उड़द, काला कंबल आदि का दान करना चाहिए।
मीन राशि के जातकों को भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए उत्पन्ना एकादशी की तिथि का व्रत करने वाले व्यक्ति को पीले फल देने चाहिए। इसके अलावा केसर युक्त दूध राहगीरों को भी बांट सकते हैं।