अर्जुन को पाशुपतास्त्र कैसे मिला

भगवान शिव का पाशुपतास्त्र (Pashupatastra) एक अमोघ अस्त्र माना जाता है। बात उस समय की जब हस्तिनापुर के कार्यकारी महाराज धृतराष्ट्र नेसम्राट युधिष्ठिर को सभी भाइयों एवं पत्नी साम्राज्ञी द्रौपदी के साथ निमंत्रित किया था। परंतु कौरवों कि नियत गलत थीजिसने जघन्य अपराध का रूप लिया। सम्राट युधिष्ठिर द्यूत में हार रहे थेक्योंकि मामा शकुनि मायावी पासों से खेल रहे थे। ये पासेमामा शकुनि के अनुरूप अंक लाते थे। कौरवहारते युधिष्ठिर के शब्दों के साथ खेल कर उन्हें धर्म संकट में डाल रहे थे।

युधिष्ठिर अपने कहे हुए शब्दों में रहने को ही धर्म समझ रहे थे। यही उनसे भूल हुई और उनके चारों भाई बंदी बन गए और उनकी धर्मपत्नी साम्राज्ञी द्रौपदी का अपमान हुआ। कौरवों ने साम्राज्ञी द्रौपदी के वस्त्र हरण करने की चेष्टा कीपरंतु श्री हरि नारायण ने उनकी रक्षा की। हालांकिचेष्टा मात्र ने पर्याप्त अपमान किया और इस अधर्म के भागीदार हस्तिनापुर की राज्यसभा में बैठे हर एक सभा जन हुए।

पांडवों को वनवास और पाशुपतास्त्र

सम्राट युधिष्ठिर का राजपाट दुर्योधन ने छलपूर्वक छीन लिया और हारने के दंड स्वरूप महाराज युधिष्ठिर को उनके भाईयों एवं पत्नी सहित 12 वर्षों का वनवास तथा वर्ष का अज्ञातवास मिला। जब वे जंगल की ओर प्रस्थान कर रहे थेतभी भगवान श्री कृष्ण ने सभी पांडवों को अपनी अपनी शक्ति में वृद्धि करने हेतुअलगअलग मार्ग सुझाए। भगवान श्री कृष्ण के मार्गदर्शन एवं अपने पूर्वज महर्षि वेदव्यास की सलाह पर अर्जुन भगवान शिव से पाशुपतास्त्र (Pashupatastra) प्राप्त करने हिमालय की तराई में चले गए।

अर्जुन की तपस्या

वहां वह उस वन में रहते थेजहां जगहजगह पर ऋषि मुनि की कुटिया बनी थी। वही एक कुटिया अर्जुन की भी थी। उस वन में तरहतरह के पशु पक्षी रहते थे। पहाड़ों से झरने गिरते थे। मानो वन नहीं बल्कि स्वर्ग का एक हिस्सा हो। वही अर्जुन अपने अंगूठे के बल खड़े होकर तपस्या में लीन थे। उन्होंने खाना पीना भी छोड़ दिया था। वह केवल हवा पीकर रहते थे। उनका शरीर सुख गया थाबाल दाढ़ी मूछें बढ़ गई थीं। परंतु उनके चेहरे का तेज ऐसे बढ़ते जा रहा था मानो दूसरा सूर्य निकल रहा हो। कुछ दिनों के पश्चात अर्जुन के शरीर से निकल रहा तेज उस जगह की रोशनी को अत्याधिक बढ़ा चुका था। इतना प्रकाश हो चुका था कि वहां आंखें खोलना मुश्किल था। 

ऋषिमुनियों का त्राहिमाम

इतना ही नहीं वहां का तापमान भी बढ़ता जा रहा था और अब वहां ऋषि-मुनियों के लिए रहना मुश्किल हो गया था। पशु पक्षी भी उस प्रकाश एवं तापमान से परेशान थे। कष्ट तो इस ऊर्जा से अर्जुन को भी हो रहा थापर यह कष्ट अधर्म और अन्याय के कष्ट से कहीं कम था। वह अपनी तपस्या से हिलने को तैयार नहीं थे। परंतुऋषि मुनि सहित सभी जीवों का जीवन दूभर हो रहा था।

यह देख कर वहां के ऋषि मुनियों ने शिवजी की पूजा करनी शुरू कर दीऔर उनसे कहने लगे कि इस तपस्वी से उनकी रक्षा की जाए। त्राहिमाम त्राहिमाम करने लगे। तभी उन ऋषिमुनियों के लिए भविष्यवाणी हुई कि, “हे जनघबराइए नहीं। अर्जुन के तप से आपका अनिष्ट नहीं होगा। पांडु पुत्र अर्जुनमुझसे पाशुपतास्त्र (Pashupatastra) प्राप्त करना चाहते हैंइसलिए इतनी कठिन तपस्या कर रहे हैं और मैं उनकी तपस्या से प्रसन्न हूं। यह सब अतिशीघ्र शांत हो जाएगा। तब ऋषि मुनियों को सब ठीक हो जाने की आस जगी।

जंगली सूअर का आक्रमण

इसी के पश्चात मुनियों के आश्रम में एक बड़े से जंगली सूअर का हमला हुआ। ऋषि मुनिकन्याएंबालकवृद्ध सब यहां वहां भागने लगे। तभी अर्जुन को अपने क्षत्रिय धर्म का एहसास हुआ और उन्होंने अति शीघ्र उस जंगली सूअर की ओर अपने धनुष को खींचा और वह जंगली सूअर वहीं ढेर हो गया। अर्जुन के बाण के साथ ही साथ जंगली सुअर की छाती में एक और भी बाण लगा थावह बाण एक किरात का थाजो दूर से उस जंगली सुअर का पीछा करता हुआ आ रहा था। जब किरात ने उस जंगली सुवर को मारने की बात कहीतब अर्जुन मुस्कुराते हुए बोले, “इस जंगली सुअर को इतनी दूर से भेदना इतना भी आसान नही है किरात प्रभु। यह मेरे बाण द्वारा भेदा गया है।

किरात और अर्जुन का युद्ध

इसपर किरात ने कहा, “क्षत्रिय प्रतीत होते हो मेरे साथ युद्ध करो तो जानु वास्तव में क्षत्रिय हो या नहीं। अन्यथा बड़ी बड़ी बातें तो कोई भी कर सकता है। युद्ध कर सिद्ध करो कि इस जंगली सुअर को तुम्हारे बाणों ने भेदा है। अर्जुन ने किरात से कहा, “मैं अभी एक तपस्वी हूँऋषि मुनियों के बीच ऐसे कार्य शोभा नही देता।” परंतुकिरात ने अर्जुन पर बाण चलाने शुरू कर दिए। उत्तर स्वरूपअर्जुन ने भी किरात पर कई बाण चलाएपर उसके सभी बाण किरात के शरीर से लगलग कर नीचे गिर पड़ेअर्जुन समझ चुके थे कि किरात मायावी हैअन्यथा उसके बाण उसे छूकर गिर क्यों जाते। अर्जुन के पास युद्ध की जितनी कलाएं थींजितने अस्त्रशस्त्र थेसबका उसने उपयोग कियापर किरात पर कोई असर नही हुआ। उसे तनिक हानि नहीं हुई।

भगवान शिव के द्वारा पाशुपतास्त्र प्रदान करना

जब दैविक अस्त्र भी किरात का कुछ बिगाड़ ना पाए। तब अर्जुन हाथ जोड़ करअपने घुटनों पर बैठ करभाव विभोर हो बोलेहे महादेवआपके सामने क्या शौर्यक्या धनुर्विद्याक्या दैविक अस्त्र शस्त्र और क्या मेरा कुल और वर्ण। मुझसे भूल हुईमुझे क्षमा करें करुणाकर। मैं आपको समझ नही पाया। भगवान भोलेनाथ ने प्रसन्नता भरे स्वर में कहा, “अर्जुनमैं तुम्हारी वीरता की परीक्षा लेकर परम संतुष्ट हुआ हूंमैं तुम्हारी इच्छा के अनुसार ही तुम्हें पाशुपतास्त्र दे रहा हूं। इससे तुम तीनों लोकों को जीत सकोगे। ” अर्जुन का उद्देश्य पूर्ण हुआ। सृष्टि के इतिहास मेंशौर्य की नैवेद्य से शिवजी को संतुष्ट करने वाला अकेला अर्जुन ही है।



अन्य लेख

कहते हैं ना कि अति किसी भी चीज़ की अच्छी नही होती बस वैसा ही कुछ चंद्रमा के साथ (Chandra Dev Ko Shrap) हुआ। कहने को तो चंद्रमा एक देवता…
भगवान परशुराम भगवान विष्णु के दस अवतारों में से एक (Parshuram Unknown Facts In Hindi) है। उनका जन्म ब्राह्मण कुल में हुआ था जो वामन अवतार के बाद तथा श्रीराम…
भगवान परशुराम विष्णु के एक ऐसे अवतार हैं जो चिरंजीवी (Karan Ki Mrityu Kaise Hui) हैं। इसी कारण वे विष्णु के अन्य अवतारों के समयकाल में भी थे और अभी…
 हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि पर्व के आखिर में अष्टमी व नवमी तिथि को कन्या पूजन किया जाता है। हिंदू पंचांग के…
ऋषि वशिष्ठ महान सप्तऋषियों में से एक हैं. महर्षि वशिष्ठ सातवें और अंतिम ऋषि थे. वे श्री राम के गुरु भी थे और सुर्यवंश के राजपुरोहित भी थे. उन्हें ब्रह्माजी…
नरसी मेहता महान कृष्ण भक्त थे. कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने उनको 52 बार साक्षात दर्शन दिए थे. नरसी मेहता का जन्म जूनागढ़, गुजरात मे हुआ था.…
जब द्रौपदी को खबर मिली कि उसके पांच पुत्रों को अश्वत्थामा ने मार डाला है, तो वह अनिश्चितकालीन उपवास पर बैठ गई और कहा कि वह उपवास तभी तोड़ेगी जब…
एक बार महर्षि भृगु और अन्य मुनियों ने सरस्वती नदी के तट पर मिलकर यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में नारद जी भी आए हुए थे। नारद जी ने…
Bhagavad Gita Updesh महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश भगवद गीता में निहित है। आज के समय में भी भगवद गीता की प्रासंगिकता उसी…
Advt.