Bhagavad Gita Updesh महाभारत के युद्ध में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिया गया उपदेश भगवद गीता में निहित है। आज के समय में भी भगवद गीता की प्रासंगिकता उसी प्रकार बनी हुई है जिस प्रकार महाभारत की रणभूमि में थी। ऐसे में आइए जानते हैं भगवद गीता बताई गई कुछ ऐसी आदतों के बारे में जो व्यक्ति की सफलता में बाधक बन सकती हैं।
कई लोगों की हालत होती है कि वह हर समय अपनी तुलना दूसरों से करते रहते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति अपनी मेहनत और लक्ष्य से भटक जाता है, जिस कारण उसे सफलता की प्राप्ति नहीं होती है।
कहा जाता है की खुशियां बांटने से और भी बढ़ जाती हैं। लेकिन वहीं, कुछ लोगों की आदत होती है कि वह हर बात को दूसरों से छुपा कर रखते हैं या किसी से अपनी खुशियां बांटना पसंद नहीं करते। भगवान श्री कृष्ण कहते हैं कि व्यक्ति की यह आदत भी उसे सफल बनने से रोकती ।
किसी भी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति से पहले छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर उन्हें पूरा करते हुए बड़े लक्ष्य की ओर जाना चाहिए। लेकिन कुछ लोगों को थोड़े समय में ही बड़ी सफलता पाने की इच्छा होती है। भगवान श्री कृष्ण ने व्यक्ति की इस आदत को सफलता के मार्ग में बाधा बताया है।
कई लोग दूसरे की मदद लेने से झिझकते हैं, लेकिन यह आदत भी आपकी सफलता में बाधा का काम कर सकती है। ऐसे में कभी दूसरों की सहायता लेने में शर्म का अनुभव नहीं करना चाहिए, तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।