
मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 22 दिसंबर को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी। 23 दिसंबर को सुबह 7:00 बजे यह तिथि समाप्त होगी। सनातन धर्म में उदया तिथि मानी जाती है। इसलिए मोक्षदा एकादशी 22 दिसंबर को मनाई जाएगी।
मोक्षदा एकादशी पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 07:10 बजे से दोपहर 09:36 बजे तक है। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से भक्तों को शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
मोक्षदा एकादशी पर रवि योग का भी निर्माण होने जा रहा है। इस योग का निर्माण सुबह 07:10 बजे से रात 09:36 बजे तक है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है।
ज्योतिषियों के मुताबिक, कई सालों बाद मोक्षदा एकादशी पर दुर्लभ शिव योग बन रहा है। यह योग सुबह 11 बजकर 11 मिनट से अगले दिन 23 दिसंबर को सुबह 9 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।