भीष्म पंचक वाले दिन भगवान की विष्णु की पूजा करनी चाहिए। इस दिन गंध, पुष्प, धूप और नैवेद्य से ही पूजा करनी चाहिए। पद्म पुराण की मानें तो इस दिन सामान्य पूजा के अलाव भी भगवान विष्णु की पूजा करनी होगी। आपको पहले दिन उनके हृदय की पूजा करनी पड़ेगी और कमल का फूल चढ़ाना होगा। दूसरे दिन उनके बिल्व पत्र कमर पर चढ़ाना चाहिए। तीसरे दिन घुटने पर फूल चढ़ाकर पूजा करें। चौथे दिन पैरों की पूजा चमेली के फूल के साथ करें। पांचवे दिन व्रत का अंत कर ब्राह्मणों को भोजन कराकर और खुद भी करें। व्रत को करने से शुभ फल मिलेगा।