मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी होता है। इससे भगवान हनुमान बहुत प्रसन्न होते हैं। पाठ शुरू करने से पहले, अपने आप को पवित्र स्थिति में रखें। पाठ करने के लिए लाल रंग के आसन पर बैठें। मंगलवार या शनिवार से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करें और लगातार 40 दिनों तक यह उपाय करते रहें।
इसके अलावा हर शनिवार और मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं और जरूरतमंदों की मदद करें। इन कार्यों से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।