धर्म । शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। अविवाहितों को शीघ्र विवाह के लिए माता कात्यायनी की पूजा करनी चाहिए। इस दिन व्रत-उपवास भी किया जाता है। तंत्र-मंत्र सीखने वाले साधक नवरात्रि के छठे दिन सिद्धि प्राप्त करने के लिए अनुष्ठान करते हैं। मां कात्यायनी की पूजा करने से साधक को सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। धन से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। मां कात्यायनी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको नवरात्रि के छठे दिन पूजा के दौरान देवी कवच और स्तोत्र का पाठ करना चाहिए और मंत्र का जाप करना चाहिए।