भगवान अपने सच्चे भक्त से रिश्ता निभाते हैं।

एक समय एक संत भगवान राम को बहुत मानते थे। वे भगवान राम को अपना शिष्य मानते थे और शिष्य पुत्र के समान होता है, इसलिए माता सीता को पुत्रवधु के रूप में देखते थे। उनका नियम था रोज मंदिर जाते और अपनी पहनी माला भगवान को पहनाते थे। उनकी यह बात मंदिर के लोगो को अच्छी नहीं लगती थी।

उन्होंने पुजारी से कहा- ‘ये बाबा रोज मंदिर आते हैं और भगवान को अपनी उतारी हुई माला पहनाते हैं।’

उन्होंने पुजारी जी से कहा कि वे बाबा से इस बात का विरोध करें। अगले दिन बाबा मंदिर आए और पुजारी जी को माला उतार कर दी, तो पुजारी जी ने माला भगवान को पहनाने से इंकार कर दिया। साथ ही कहा कि यदि आपको माला पहनानी है तो बाजार से नई माला लेकर आएं, ये पहनी हुई माला ठाकुर जी को नहीं पहनाएंगे।

इस पर संत जी मन से बड़े उदास हुए और बाजार जाकर नई माला लेकर आए। अब जब मंदिर के पुजारी जी ने वह नई माला भगवान श्री राम को पहनाई तो वह माला टूट कर नीचे जमीन पर गिर गई। पुजारी ने माला को फिर से जोड़ कर भगवान राम को पहनाई, तो माला फिर से टूटकर गिर पड़ी।

पुजारी ने ऐसा बार-बार किया पर भगवान ने वह माला स्वीकार नहीं की। तब पुजारी जी को समझ आया कि उनसे बड़ा अपराध हो गया है और पुजारी जी ने उस संत से क्षमा मांगी और उन्हें अपनी माला भगवान राम को पहनाने को कहा। संत ने जब अपने गले में पहनी माला भगवान राम के गले में डाली तो माला गले में ही रही, इसपर पुजारी को बड़ा आश्चर्य हुआ।

ठीक इसी तरह, एक दिन संत ने बाहर से आवाज लगायी “पुजारी जी हम आ गए” , उस समय पुजारी जी किसी दूसरे काम में लगे हुए थे, उन्होंने सुना नहीं, तब सीता जी तुरत अपने विग्रह से बाहर आईं और अपने आगे पर्दा कर दिया। जब संत मंदिर में आए तो यह देखकर पुजारी जी को बड़ा अश्चर्य हुआ कि सीता जी के विग्रह का पर्दा तो लगा है।

पुजारी बोले- संत बाबा, आज आपने आवाज तो लगायी ही नहीं? इसपर संत बोले- पुजारी जी, मैं तो रोज की तरह आवाज लगाने के बाद ही मंदिर में आया था। यह सुनकर पुजारी जी और बाबा समझ गए कि सीता जी ने स्वयं अपने विग्रह के आगे पर्दा किया था। जैसा की संत सीता जी को बहू मानते थे इसलिए जब भी मंदिर जाते पुजारी जी सीता जी के विग्रह के आगे पर्दा कर देते थे। भाव ये होता था कि बहू ससुर के सामने सीधे कैसे आए और बाबा केवल श्री राम जी के ही दर्शन करते थे।

संत समझ गया कि प्रभु उसकी भावना को समझते थे इसपर संत मन ही मन बहुत खुश हुआ और अपने मन में भगवान श्री राम से कहा प्रभु आपका बहुत बहुत धन्यवाद्  जो आपने मेरा लाज रखा, मैं आज से मंदिर में प्रवेश ही नही करूंगा,

अब संत रोज मंदिर के सामने से निकलते और बाहर से ही अपने शिष्य रूपी पुत्र भगवान श्री राम और पुत्रवधु माता सीता को आशीर्वाद देकर चले जाते।

 यदि हमे भगवान के निकट जाना है तो उनसे कोई रिश्ता जोड़ लेना चाहिए तो वे भी संबंध को निभाते जरूर हैं। सच्चे भक्त को कभी निराश नहीं करते।

अन्य लेख

महाविद्या काली पहली महाविद्या मानी जाती हैं जो माँ सती के शरीर से प्रकट हुई थी। इनका रूप अत्यंत भीषण व दुष्टों का संहार करने वाला हैं। माता सती ने क्रोधवश…
हम सभी यह तो जानते हैं कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार (Bhagwan Parshuram Bhishma Pitamah Ka Yudh) थे जिन्होंने इक्कीस बार पृथ्वी से हैहय वंश के क्षत्रियों का…
धर्म ।  शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। अविवाहितों को शीघ्र विवाह के लिए माता कात्यायनी की पूजा…
विवाहित महिलाएं अपने पति की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। कई जगहों पर यह व्रत कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं। इस…
सिख भारतीय आबादी का लगभग 2 प्रतिशत हैं. अन्य धर्मों की तुलना में, सिख धर्म एक छोटा और अल्पसंख्यक धर्म है. ‘सिख’ शब्द का अर्थ है एक शिष्य और इस…
मंगलवार, 24 अक्टूबर को दशहरा है। त्रेता युग में आश्विन मास की कृष्ण दशमी पर श्रीराम ने रावण का वध किया था। श्रीराम के जीवन की कई ऐसी घटनाएं हैं,…
मंगलवार, 24 अक्टूबर को दशहरा है। त्रेतायुग में श्रीराम ने आश्विन कृष्ण दशमी पर रावण का वध किया था। रामायण में कई ऐसे प्रसंग हैं, जिनमें जीवन को सुखी और…
एक समय एक संत भगवान राम को बहुत मानते थे। वे भगवान राम को अपना शिष्य मानते थे और शिष्य पुत्र के समान होता है, इसलिए माता सीता को पुत्रवधु…
इंसान की चौथी पत्नी ही (Story of four wives) साथ देती है एक शिक्षाप्रद कहानी है। वैशाख पूर्णिमा के दिन बुध पुर्णिमा मनाई जाती है। क्या आप जानते हैं कि…
Advt.