लिंगाई माता मंदिर, स्त्री रूप में होती है शिवलिंग की पूजा

छत्तीसगढ़ के दुर्गम इलाके आलोर गांव की एक गुफा में स्थित है लिंगाई माता मंदिर। माना जाता है कि इस मंदिर में मां शिवलिंग के रूप में विराजित हैं। शिव व शक्ति के समन्वित स्वरूप को ही लिंगाई माता के नाम से जाना जाता है। इस मंदिर की मान्यता है कि यहां संताप प्राप्ति की कामना करने से मां इच्छा की पूर्ति करती हैं। दूर-दूर से लोग यहां संतान पाने की इच्छा लिए आते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण भी होती है। हालांकि यह जगह नक्सल प्रभावित होने के कारण यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना नहीं है लेकिन फिर भी छत्तीसगढ़ में इस जगह की बहुत मान्यता है।

इस मंदिर के दक्षिण दिशा में एक सुरंग है जो इस गुफा के प्रवेश द्वार की तरह उपयोग में आती है। यह द्वार इनता छोटा है कि श्रद्धालु यहां बैठकर या लेटकर ही प्रवेश कर पाते हैं। गुफा के अंदर इतनी जगह है कि वहां एक बार में करीब 25 से 30 श्रद्धालु ही बैठ सकते हैं। गुफा के भीतर चट्टान के बीचोंबीच उभरा हुआ शिवलिंग है जिसकी ऊंचाई लगभग दो फुट होगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि शिवलिंग की ऊंचाई पहले बहुत कम थी समय के साथ यह बढ़ गई। लोकमान्यताओं के चलते इस मंदिर को साल में एक ही दिन के लिए खोला जाता है।

जब मंदिर खोला जाता है उस दिन यहां मेले का आयोजन भी किया जाता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि के पश्चात आने वालेबुधवार को मंदिर खुलता है और श्रद्धालु दर्शन का लाभ लेते हैं। इस मंदिर से जुड़ी दो विशेष मान्यताएं हैं। पहली तो यही कि यहां दंपती संतान प्राप्ति की कामना से आते हैं। यहां संतान प्राप्ति की कामना रखने वाले दंपती को खीरा (कक़डी) चढ़ाना आवश्यक होता है। प्रसाद के रूप में इसी खीरे को ग्रहण भी करना होता है।

जब मन्नत पूरी हो जाती है तो अगले वर्ष श्रद्धा के अनुसार मंदिर में चढ़ावा भी चढ़ाया जाता है। इस मंदिर में किसी भी तरह की बली और शराब चढ़ाने का निषेध है। मंदिर से जुड़ी दूसरी मान्यता भविष्य के संकेत देने वाली है। एक दिन की पूजा के बाद मंदिर बंद कर दिया जाता है और उसके बाहर रेत बिछा दी जाती है। अगले वर्ष मंदिर खोलने पर रेत पर जो चिह्न मिलते हैं उससे आने वाला वर्ष कैसा होगा इसका अनुमान पुजारी लगाते हैं।

यदि कमल जैसी आकृति मिले तो माना जाता है कि धन-संपदा में बढ़ोतरी होगी, हाथी के पांव के निशान हों तो उन्नति होगी, घोड़ों के खुर के निशान मिलें तो युद्ध या लड़ाई की स्थिति बनेगी, बाघ के पैर के निशान आतंक की सूचना देते हैं और बिल्ली के पैर के निशान भय की। मुर्गियों के पैर अगर नजर आते हैंतो वे अकाल की सूचना देने वाले माने जाते हैं।


अन्य लेख

केदारनाथ धाम 2013 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से सैलानियों के बीच अत्यधिक प्रसिद्ध हो चुका (Kedarnath Temple Story In Hindi) है। हालाँकि धार्मिक रूप से इसकी मान्यता पहले जैसी…
राजस्थान के बीकानेर में स्थित यह प्रसिद्ध मंदिर करणी माता को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 20वी शताब्दी में बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह ने करवाया था।ऐसा माना…
 हिंदू धर्म ग्रंथों में देवी हरसिद्धि की आराधना के महत्व के बारे में विस्तार से उल्लेख मिलता है। देश में वैसे तो देवी हरसिद्धि के कई मंदिर हैं, लेकिन वाराणसी…
शक्तिपीठों की यात्रा के भाग 7 में आज हम आए हैं पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित हिंगलाज माता मंदिर। ये मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह हिंगोल…
शक्तिपीठों की यात्रा के नौवें पड़ाव में आज हम आए हैं नेपाल की राजधानी काठमांडू से 3-4 किमी की दूरी पर स्थित श्री गुह्येश्वरी शक्तिपीठ। इस मंदिर को गुहेश्वरी और…
बिहार के कैमूर जिले में मां मुंडेश्वरी का एक अनोखा और प्राचीन मंदिर स्थित है। यह मंदिर बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर अंचल में कैमूर पर्वतश्रेणी की पवरा पहाड़ी…
हिंदू धर्म में भगवान और मंदिरों का बड़ा महत्व है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान ही इस सृष्टि का संचालन करते हैं। उनकी ही इच्छा से धरती पर…
विजय राठौड़/ग्वालियर. गालव ऋषि की तपोस्थली कहे जाने वाला ग्वालियर सदैव से ही लोगों के बीच धार्मिक मान्यताओं और आस्था का केंद्र रहा है. जाने कितने ही संतो ने तप कर…
वेद काल में न तो मंदिर थे और न ही मूर्ति। वैदिक समाज इकट्ठा होकर एक ही वेदी पर खड़े रहकर ब्रह्म (ईश्वर) के प्रति अपना समर्पण भाव व्यक्त करते…
Advt.