दोस्तो हमारे हिंदू धर्म शास्त्र मे भगवान भोलेनाथ की पूजा शिवलिंग के रूप मे की जाती है। हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार यदि कोई मूर्ति टूट जाये तो वह खंडित होती है और खंडित मूर्ति की पूजा शास्त्रो के अनुसार अशुभ माना गया है। लेकिन दोस्तो शिवलिंग कभी भी खंडित नही होती है यदि शिवलिंग कही से टूट भी जाये तो उसे बदलने की परंपरा नही है क्योंकि भगवान शिव साक्षात ब्रम्ह स्वरूप है और इनका पूजन किसी भी रूप मे किया जा सकता है। यही कारण है कि यदि शिवलिंग किसी स्थान से टूट भी जाये तो उसे बदलने की परंपरा नही है। हमारे हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार भगवान शिव का न कोई आदि है और न ही कोई अंत।
शिवलिंग को ही शिव का निराकार रूप माना गया है। वही मूर्ति को उनका साकार रूप माना गया है। भगवान शिव की पूजा निराकार रूप मे ही की जाती है। यही कारण है कि शिवलिंग को कभी भी खंडित नही माना जाता है। वही घर मे पूजे जाने वाले किसी भी देवी देवता की खंडित मूर्ति को घर मे रखना और उसकी पूजा करना अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार खंडित मूर्ति घर मे नकारात्मकता लेकर आती है और उसका पूजन किया जाय तो घर मे अशांति का कारण बन सकती है यही कारण है कि खंडित मूर्ति का विर्सजन कर दिया जाता है या उसे पीपल के पेड के नीचे रख दिया जाता है।