राम सेतु में गिलहरी का योगदान

रामायण में गिलहरी की कहानी (Gilhari Ki Kahani) काफी प्रसिद्ध है। देवी सीता को हरण करके रावण उन्हें लंका ले गया। हनुमान जी समुद्र लांघ कर लंका गए और माता सीता का पता लगाकर लौटे। भगवान श्री राम माता सीता को रावण के कैद से छुड़ाने के लिए अविलम्ब लंका जाना चाहते थे। एक बाधा थीलंका चारो और से पानी से घिरा था। समुद्र पर नल नील की अगुवाई में सेतु का निर्माण होने लगा।

सेतु बनाने के लिए पूरी सेना पत्थर पर भगवान श्रीराम का नाम लिखकर समुद्र में डालती थी। पत्थरों पर भगवान राम का नाम लिखने से वे समुद्र में डूबने के बजाय तैरने लगते थे। यह देखकर सभी वानर खुश हो जाते थे और तेजी से पुल बनाने के लिए समुद्र में पत्थर डालने लगते। भगवान राम सेना का उत्साहसमर्पण और पुल बनाने का जुनून देखकर बहुत खुश हो रहे थे। उस समय वहां एक गिलहरी भी थीजो मुंह में कंकड़ पकड़कर नदी में डालती थी। उसे ऐसा करते हुए एक वानर को देख रहा था।

वानर द्वारा गिलहरी (Gilhari Ki Kahani) का उपहास

वानर गिलहरी को देखकर हंसने लगा। वानर ने कहा, “हेछोटी गिलहरी तुम यहाँ से दूर रहोकहीं तुम इन पत्थरों में दब ना जाओ या समुद्र में डूब न जाओ। तुम बेकार में ये सब कर रही होइसकी कोई जरीरत नहीं है चलो भागो यहाँ से ” । यह सुनकर अन्य वानर भी गिलहरी का मजाक उड़ाने लगे। ऐसी बातों को सुनकर गिलहरी बहुत दुखी हो गयी। प्रभु श्री राम दूर से यह सब देख रहे थे। गिलहरी की नजर भगवान राम पर पड़ी और वह रोते हुए उनके पास आयी।

प्रभु श्री राम से वानरों की शिकायत

परेशान गिलहरी ने श्री राम से वानरों की शिकायत की । तब भगवान राम ने खड़े होकर वानर सेना को दिखाया हैं कि कैसे गिलहरी द्वारा लाये गए छोटे छोटे कंकड़ पत्थरों ने बड़े पत्थरों के बीच में जाकर उन्हें कैसे जोड़ दिया। वानर सेना के सदस्यों की तरह गिलहरी भी पुल बनाने में योगदान दे रही है।

प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद

उसके बाद भगवान राम ने प्यार से गिलहरी को अपने हाथों में उठाया। श्री राम ने गिलहरी के काम की प्रशंसा करते हुए प्यार से उसकी पीठ पर हाथ फेरा। भगवान ने गिलहरी के छोटे से शरीर पर अपनी उंगलियों के निशान छोड़ दिए। तब से माना जाता है कि गिलहरियों के शरीर पर मौजूद सफेद धारियां भगवान राम की उंगलियों के निशान हैं। ये थी राम सेतु के बनने में गिलहरी की कहानी (Gilhari Ki Kahani)। 

कहानी की सीख 

दूसरों के काम मजाक नहीं बनाना चाहिए। किसी भी तरह का योगदान कार्य में महत्वपूर्ण होता है। दूसरों द्वारा मजाक बनाए जाने के बावजूद अपना आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए।



अन्य लेख

महाविद्या काली पहली महाविद्या मानी जाती हैं जो माँ सती के शरीर से प्रकट हुई थी। इनका रूप अत्यंत भीषण व दुष्टों का संहार करने वाला हैं। माता सती ने क्रोधवश…
हम सभी यह तो जानते हैं कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार (Bhagwan Parshuram Bhishma Pitamah Ka Yudh) थे जिन्होंने इक्कीस बार पृथ्वी से हैहय वंश के क्षत्रियों का…
धर्म ।  शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। अविवाहितों को शीघ्र विवाह के लिए माता कात्यायनी की पूजा…
विवाहित महिलाएं अपने पति की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। कई जगहों पर यह व्रत कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं। इस…
सिख भारतीय आबादी का लगभग 2 प्रतिशत हैं. अन्य धर्मों की तुलना में, सिख धर्म एक छोटा और अल्पसंख्यक धर्म है. ‘सिख’ शब्द का अर्थ है एक शिष्य और इस…
मंगलवार, 24 अक्टूबर को दशहरा है। त्रेता युग में आश्विन मास की कृष्ण दशमी पर श्रीराम ने रावण का वध किया था। श्रीराम के जीवन की कई ऐसी घटनाएं हैं,…
मंगलवार, 24 अक्टूबर को दशहरा है। त्रेतायुग में श्रीराम ने आश्विन कृष्ण दशमी पर रावण का वध किया था। रामायण में कई ऐसे प्रसंग हैं, जिनमें जीवन को सुखी और…
एक समय एक संत भगवान राम को बहुत मानते थे। वे भगवान राम को अपना शिष्य मानते थे और शिष्य पुत्र के समान होता है, इसलिए माता सीता को पुत्रवधु…
इंसान की चौथी पत्नी ही (Story of four wives) साथ देती है एक शिक्षाप्रद कहानी है। वैशाख पूर्णिमा के दिन बुध पुर्णिमा मनाई जाती है। क्या आप जानते हैं कि…
Advt.