कौन हैं बाबा बौख नाग, इस गलती की वजह से हुआ उत्‍तरकाशी सुरंग का खतरनाक हादसा

बाबा बौख नाग की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। उत्‍तराखंड में हुए सुरंग हादसे ने बाबा बौखनाथ के मंदिर को चर्चा में ला दिया है। मंगलवार को सिल्‍क्‍यारा टनल में फंसे सभी मजदूरों को 41 दिन की मशक्‍कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। लेकिन इस हादसे के बाद बाबा बौख नाग के मंदिर की चर्चा चारों तरफ हो रही है। स्‍थानीय लोगों का कहना है कि बाबा बौख नाग के प्रकोप की वजह से यह हादसा हुआ है। दैवीय प्रकोप की बात सामने आने के बाद उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने खुद बाबा बौख नाग की पूजा की थी। मजदूरों के सुरक्षित बाहर जाने के बाद धामी ने कहा कि बाबा बौख नाग की असीम कृपा से यह संभव हो पाया है। आइए आपको बताते हैं कौन हैं बाबा बौख नाग और क्‍या है इस मंदिर का इतिहास।

कौन हैं बाबा बौख नाग
बाबा बौख नाग पहाड़ों के देवता है और उनका मंदिर सिल्‍क्‍यारा सुंरग के ठीक ऊपर जंगल में बना हुआ है। स्‍थानीय लोगों का बाबा बौख नाग में अटूट विश्‍वास है और वे उन्‍हें अपना ईष्‍ट देव मानते हैं। बाबा बौख नाग को इस इलाके का रक्षक भी माना जाता है। सिर्फ उत्‍तराखंड ही नहीं दूर-दूर से यहां अन्य राज्‍यों के लोग भी बाबा बौख नाग की पूजा करने के लिए आते हैं। यहां के विषय में ऐसी मान्‍यता है मंदिर तक नंगे पैर चलकर आने वालों की बाबा हर मुराद पूरी करते हैं और उनकी खाली झोलियां भर देते हैं। बाबा बौख नाग यहां के स्‍थानीय क्षेत्र की तीन पट्टियों के देवता माने जाते हैं। यहां पर उनकी प्रतिमा नागराज के रूप में स्‍थापित है।

क्‍यों हुआ यह हादसा ?

स्‍थानीय मजदूर इस टनल हादसे के पीछे खुदाई करने वाली विदेशी कंपनी को जिम्‍मेदार मान रहे हैं। दरअसल हुआ यह कि जब 2019 में यह टनल बनाने के काम शुरू किया गया था तो कंपनी से मंदिर को हटा दिया था और मंदिर को टनल के पास दूसरे स्‍थान पर बनाने की बात कही थी। लेकिन 4 साल बीत जाने के बाद इस मंदिर का अभी तक निर्माण नहीं हुआ। स्‍थानीय लोगों का मानना है कि अधिकारियों की इन्‍हीं गलतियों की वजह से बाबा बौख नाग नाराज हो गए और इस वजह से यह हादसा हुआ।

मजदूरों को बाहर निकालने के लिए 41 दिन तक चला यह ऑपरेशन अब जाकर सफल हुआ है। अब मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने वादा किया है कि अब जल्‍द ही टनल के मुहाने पर मंदरि का भव्‍य निर्माण किया जाएगा।

बाबा बौख नाग का इतिहास

बाबा बौख नाग को पहाड़ों का रक्षक कहा जाता है और पूरे उत्‍तराखंड में कई स्‍थानों पर उनके मंदिर हैं। यहां के लोगों में ऐसा विश्‍वास है कि बाबा बौख नाग यहां नाग के रूप में प्रकट हुए थे और उन्‍होंने पहाड़ों की रक्षा का बीड़ा उठाया था। यहां हर साल मेला लगता है और दूर-दूर से लोग इसको देखने आते हैं। दरअसल ऐसी मान्‍यता है कि उत्‍तरकाशी में जब कोई सुरंग बनती है तो उसके मुहाने पर बाबा बौख नाग का मंदिर जरूर बनाया जाता है। लेकिन इस सुंरग को बनाने में इस नियम का पालन न करने की वजह से यहा हादसा हुआ है।

अन्य लेख

केदारनाथ धाम 2013 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद से सैलानियों के बीच अत्यधिक प्रसिद्ध हो चुका (Kedarnath Temple Story In Hindi) है। हालाँकि धार्मिक रूप से इसकी मान्यता पहले जैसी…
राजस्थान के बीकानेर में स्थित यह प्रसिद्ध मंदिर करणी माता को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण 20वी शताब्दी में बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह ने करवाया था।ऐसा माना…
 हिंदू धर्म ग्रंथों में देवी हरसिद्धि की आराधना के महत्व के बारे में विस्तार से उल्लेख मिलता है। देश में वैसे तो देवी हरसिद्धि के कई मंदिर हैं, लेकिन वाराणसी…
शक्तिपीठों की यात्रा के भाग 7 में आज हम आए हैं पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में स्थित हिंगलाज माता मंदिर। ये मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। यह हिंगोल…
शक्तिपीठों की यात्रा के नौवें पड़ाव में आज हम आए हैं नेपाल की राजधानी काठमांडू से 3-4 किमी की दूरी पर स्थित श्री गुह्येश्वरी शक्तिपीठ। इस मंदिर को गुहेश्वरी और…
बिहार के कैमूर जिले में मां मुंडेश्वरी का एक अनोखा और प्राचीन मंदिर स्थित है। यह मंदिर बिहार के कैमूर जिले के भगवानपुर अंचल में कैमूर पर्वतश्रेणी की पवरा पहाड़ी…
हिंदू धर्म में भगवान और मंदिरों का बड़ा महत्व है। क्योंकि ऐसा माना जाता है कि भगवान ही इस सृष्टि का संचालन करते हैं। उनकी ही इच्छा से धरती पर…
विजय राठौड़/ग्वालियर. गालव ऋषि की तपोस्थली कहे जाने वाला ग्वालियर सदैव से ही लोगों के बीच धार्मिक मान्यताओं और आस्था का केंद्र रहा है. जाने कितने ही संतो ने तप कर…
वेद काल में न तो मंदिर थे और न ही मूर्ति। वैदिक समाज इकट्ठा होकर एक ही वेदी पर खड़े रहकर ब्रह्म (ईश्वर) के प्रति अपना समर्पण भाव व्यक्त करते…
Advt.