क्यों दिए जाते हैं विवाह के दौरान 7 वचन, जानिए इनका महत्व और कारण

हिंदू धर्म के सोलह संस्कारों में से एक विवाह है। विवाह संस्कार के दौरान कई रस्में निभाई जाती हैं, जिनमें से 7 फेरे लेना भी एक महत्वपूर्ण रस्म होती है। इसके बिना शादी अधूरी मानी जाती है। विवाह में लिए जाने वाले फेरों के दौरान पवित्र अग्नि के सात फेरे लिए जाते हैं, इसके साथ ही पति-पत्नी अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कुछ वचन भी लेते हैं। आइए, जानते हैं कि वे 7 वचन कौन-से हैं और उनका क्या महत्व है।

पहला वचन

सात वचनों में से पहले वचन में दुल्हन को दूल्हे से एक वचन मिलता है कि शादी के बाद जब भी तुम व्रत रखोगी या किसी धार्मिक स्थान पर जाओगी, तो मुझे भी अपने साथ शामिल करोगी। अगर तुम मेरी बात से सहमत हो, तो मैं तुम्हारे साथ जीवन व्यतीत करने को तैयार हूं।

दूसरा वचन

दूसरे वचन में पत्नी अपने होने वाले पति से वचन मांगती है कि जैसे आप अपने माता-पिता का सम्मान करते हैं, वैसे ही आप मेरे माता-पिता का भी सदैव सम्मान करेंगे। यदि आप इसे स्वीकार करते हैं, तो मैं आपके वामांग (बाएं अंग का अधिकारी) में जाने के लिए सहमत हूं।

तीसरा वचन

तीसरा वचन पत्नी अपने होने वाली से लेती है कि वह यह है कि जीवन के तीनों पड़ावों पर तुम मेरा साथ निभाओगे और मेरी बात मानोगे, तभी मैं तुम्हारी इच्छा के अनुसार आना स्वीकार करूंगी।

चौथा वचन

पत्नी अपने होने वाले पति से चौथा वचन यह लेती है कि आप पर कोई विशेष जिम्मेदारी नहीं है। लेकिन अब जब आपकी शादी हो रही है, तो आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी तरह से निभानी होंगी। यदि तुम मुझसे सहमत हो, तो ही मैं तुम्हारे साथ चलने को तैयार हूँ।

पांचवा वचन

पांचवा वचन जो एक पत्नी अपने पति से लेती है, वह यह है कि घर के मामले या किसी बड़े खर्च में आप मेरी भी राय लेंगे, तभी मैं आपके वामांग में आना स्वीकार करती हूं।

छठा वचन

छठे वचन में कन्या कहती है कि यदि मैं दोस्तों या किसी अन्य स्त्री के साथ समय बिताऊंगी, तो उस समय आप किसी भी प्रकार से मेरा अपमान नहीं करेंगे। साथ ही आप किसी भी तरह की बुरी आदत जैसे जुआ आदि से भी दूर रहेंगे। यदि आप मेरी बात से सहमत हैं, तो मैं आपके आपके वामांग में आना स्वीकार करती हूं।

सातवां वचन

सात फेरों के दौरान सातवां और अंतिम वचन यह है कि आप किसी अनजान महिला को अपनी मां और बहन के रूप में देखेंगे और हमारे रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति के लिए कोई जगह नहीं होगी। यदि आप मुझे यह वचन दें, तो मैं आपके साथ आने के लिए तैयार हूं।



अन्य लेख

महाविद्या काली पहली महाविद्या मानी जाती हैं जो माँ सती के शरीर से प्रकट हुई थी। इनका रूप अत्यंत भीषण व दुष्टों का संहार करने वाला हैं। माता सती ने क्रोधवश…
हम सभी यह तो जानते हैं कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार (Bhagwan Parshuram Bhishma Pitamah Ka Yudh) थे जिन्होंने इक्कीस बार पृथ्वी से हैहय वंश के क्षत्रियों का…
धर्म ।  शारदीय नवरात्रि के छठे दिन आदिशक्ति मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। अविवाहितों को शीघ्र विवाह के लिए माता कात्यायनी की पूजा…
विवाहित महिलाएं अपने पति की सुख-समृद्धि और लंबी उम्र के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं। कई जगहों पर यह व्रत कुंवारी कन्याएं भी रखती हैं। इस…
सिख भारतीय आबादी का लगभग 2 प्रतिशत हैं. अन्य धर्मों की तुलना में, सिख धर्म एक छोटा और अल्पसंख्यक धर्म है. ‘सिख’ शब्द का अर्थ है एक शिष्य और इस…
मंगलवार, 24 अक्टूबर को दशहरा है। त्रेता युग में आश्विन मास की कृष्ण दशमी पर श्रीराम ने रावण का वध किया था। श्रीराम के जीवन की कई ऐसी घटनाएं हैं,…
मंगलवार, 24 अक्टूबर को दशहरा है। त्रेतायुग में श्रीराम ने आश्विन कृष्ण दशमी पर रावण का वध किया था। रामायण में कई ऐसे प्रसंग हैं, जिनमें जीवन को सुखी और…
एक समय एक संत भगवान राम को बहुत मानते थे। वे भगवान राम को अपना शिष्य मानते थे और शिष्य पुत्र के समान होता है, इसलिए माता सीता को पुत्रवधु…
इंसान की चौथी पत्नी ही (Story of four wives) साथ देती है एक शिक्षाप्रद कहानी है। वैशाख पूर्णिमा के दिन बुध पुर्णिमा मनाई जाती है। क्या आप जानते हैं कि…
Advt.